फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 bigha wheat crop fell due to strong wind and rain

Lucknow News: तेज हवा और बारिश से 200 बीघा गेहूं की फसल गिरी

Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
200 bigha wheat crop fell due to strong wind and rain
रायबरेली। जिले में शनिवार को तेज हवा चलने और बारिश होने से करीब 200 बीघा फसल खेतों में गिर गई। साथ ही खेतों में कटी पड़ी सरसों, चना की फसल भीग गई। फसलों का नुकसान होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह रहा तो रबी की फसल को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


वैसे तो मौसम में उतार-चढ़ाव शुक्रवार से ही था, शनिवार को मौसम का मिजाज और बिगड़ गया। दोपहर को आसमान में काले बादल छाए। देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि हल्की बारिश हुई, लेकिन हवा तेज थी। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ। जिले में करीब 200 बीघा गेहूं की फसल खेतों में धराशायी हो गई।
विज्ञापन

वहीं डलमऊ में हवा व बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। जोहवा नटकी गांववासी कमलेश कुमार, रामसेवक व नरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। भोजपुर में भी बारिश व हवा से फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी सरसों, धनिया, चना की फसल भीग गई। किसान मुन्ना सिंह, बच्चा सिंह, बजरंग बली, कल्लू, लाला सिंह ने बताया कि बारिश व हवा से गेहूं की फसल गिर गई। अन्य फसलों को भी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार में बारिश व हवा से गेहूं, चना व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। किसान सूर्यमणि त्रिपाठी, जगतपाल मौर्य, बबलू मिश्रा, शिव कमल सिंह व शंभूनाथ मौर्य ने बताया कि हवा व बारिश से फसलों को क्षति हुई है। उधर, जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि हल्की बारिश हुई है। हवा की रफ्तार भी कम थी। बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सर्वे किया जाएगा कि फसलों का कितना नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed