फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 thousand crore will be alloted to small industrialists in UP.

MSME Day: छोटे उद्यमियों को मिलेंगे 20 हजार करोड़, जिन्हें किन लोगों को मिलेगा फायदा

Sat, 24 Jun 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

27 जून को एमएसएमई दिवस पर उद्यमियों को ऋण के चेक सौंपे जाएंगे। प्लेज स्कीम के तहत तीन पार्कों समेत कई योजनाओं का एलान होगा।

विज्ञापन
20 thousand crore will be alloted to small industrialists in UP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

27 जून को एमएसएमई दिवस पर उत्तर प्रदेश के छोटे उद्यमियों को बैंकों के जरिये 20 हजार करोड़ रुपये के ऋण के चेक सौंपे जाएंगे। इसी दिन प्रदेश के 11 उत्पादों को भौगोलिक संकेतांक (जीआई टैग) की सौगात भी मिलेगी। लोकभवन में होने वाले समारोह में अलीगढ़, सहारनपुर और कानपुर देहात में प्लेज स्कीम के तहत पार्कों की स्थापना समेत कई योजनाओं का एलान होगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 11 उत्पादों को आधिकारिक रूप से जीआई टैग दिया जाएगा। ये टैग मिलने से इन उत्पादों को न सिर्फ वैश्विक मंच मिलेगा, बल्कि उनकी अलग पहचान भी बनेगी। जीआई टैग में बनारसी लंगड़ा आम, रामनगर भंटा, बनारसी पान, आदमचीनी चावल, बनारस का लाल पेड़ा, तिरंगी बर्फी, बनारसी ठंडाई, बनारसी लाल भरवां मिर्च और चिरईगांव का करौंदा आदि है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 18 महीने में 1.35 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बनीं यूपी की महिलाएं, यह है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हॉकी के 'तेंदुलकर' थे राजीव: फर्श पर जमा था खून, शव में पड़ गए थे कीड़े, घर में ऐसे हाल में मिली लाश; बदबू...


महिला उद्यमी को विशेष छूट
महिलाओं की ओर से इकाई लगाने पर पूर्वांचल व बुंदेलखंड में स्टांप ड्यूटी पर 100 फीसदी व अन्य क्षेत्रों में 75 फीसदी की छूट दी जाएगी। प्रोत्साहन के लिए एमएसएमई इकाइयों को 1000 दिनों तक किसी भी विभाग से निरीक्षण की छूट मिलेगी। दस से पचास एकड़ तक के एमएसएमई पार्क और फ्लैटेड फैक्टरी के लिए जमीन खरीदने में भी सरकार मदद करेगी। इसके लिए प्लेज (प्रमोटिंग लीडरशिप इन डेवलपिंग ग्रोथ इंजन्स) स्कीम पेश की गई है।


इसके तहत इन पार्कों के लिए 50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से एक फीसदी सालाना ब्याज पर राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जमीन विकसित करने पर ब्याज में 50 फीसदी की सब्सिडी सात वर्ष तक अलग से मिलेगी। पहली बार एमएसएमई इकाई लगाने वालों को 10 से 25 फीसदी तक पूंजी में सब्सिडी मिलेगी, जो अधिकतम चार करोड़ रुपये होगी।

भूमि पूजन समारोह में छोटी इकाइयों की धमक
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमएसएमई सेक्टर में 9343 एमओयू हुए हैं। इनमें 1.59 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। भूमि पूजन समारोह में एमएसएमई सेक्टर के 2110 एमओयू फाइनल हो गए हैं। इनके जरिये 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन के लिए विश्वस्तरीय संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी को जोड़ा गया है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान का एलान भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का कहना है कि छोटे उद्यमियों को मजबूत करने और उन्हें वैश्विक मंच पर लाने के लिए तमाम योजनाएं लाई जा रही हैं। एमएसएमई दिवस पर 20 हजार करोड़ का लोन दिया जाएगा। जीआई टैग में यूपी की धमक और तेज होगी। भूमि पूजन समारोह के लिए एमएसएमई सेक्टर से 2110 निवेश शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed