{"_id":"62df7795d6a52776e33f5538","slug":"20-provincial-police-service-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PPS Transfer: यूपी में 20 पीपीएस अफसरों के तबादले, पुलिस उपाधीक्षकों व अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PPS Transfer: यूपी में 20 पीपीएस अफसरों के तबादले, पुलिस उपाधीक्षकों व अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर
Tue, 26 Jul 2022 07:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:19 PM IST
सार
यूपी में मंगलवार को प्रांतीय पुलिस सेवाओं के 20 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। सूची में देखें, किस अफसर को कहां मिली तैनाती:
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 17 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें जनवरी में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति मिली थी।
विज्ञापन
स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात डीएसपी प्रदीप कुमार वर्मा को वहीं पर एएसपी बनाया गया है। अपराध अनुसंधान शाखा में तैनात डीएसपी बबिता सिंह अब सतर्कता में एएसपी का काम देखेंगी। अलका भटनागर को अभिसूचना मुख्यालय में ही एएसपी बनाया गया है। महेंद्र पाल सिंह को एलआईयू अलीगढ़ से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ और पुलिस मुख्यालय में तैनात रंजन सिंह को पुलिस मुख्यालय में ही तैनाती दी गई है। यूपी 112 में डीएसपी गीतांजलि सिंह अब भर्ती बोर्ड में एएसपी का काम देखेंगी।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में डीएसपी जितेंद्र सिंह को एएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पद पर तैनाती दी गई है। इनके अलावा एएसपी एसआईटी अमृता मिश्रा को स्थापना में तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात राहुल रूसिया को एएसपी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
यहां देखें पूरी सूची: