इस रूट की 20 मेमू ट्रेनें रहेंगी निरस्त, सफर करने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्सर्ग, कुशीनगर और फरक्का एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनें गुरुवार से प्रभावित रहेंगी। यह ट्रेनें 11 नवंबर से लखनऊ-कानपुर रेल ट्रैक पर गंगा पुल की मरम्मत के लिए निरस्त की जा रही हैं। यह रूट पर 27 दिनों तक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसमें मेमू, पैसेंजर सहित एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री प्रभावित होंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से गंगा पुल पर गर्डरों को बदलने की योजना मार्च में तैयार की गई थी, जिसके बाद गर्मियों की छुट्टी होने से इसे स्थगित कर किया गया था। 11 नवंबर से सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। लेकिन तमाम ऐसी ट्रेनें हैं, जो गुरुवार से ही निरस्त हो जाएंगी और दिसंबर में दोबारा संचालित की जाएंगी।
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस(15029), गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस(15023), जनसाधारण एक्सप्रेस(15269), अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस(19409) जहां गुरुवार से निरस्त रहेंगी। वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस(11016), बरौनी एक्सप्रेस(11123), कोटा पटना एक्सप्रेस, मालदाटाउन से दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस(15015), ऊंचाहार एक्सप्रेस(14218), जम्मूतवी कानपुर सेंट्रल(12470), कैफियत एक्सप्रेस(12225), आम्रपाली एक्सप्रेस(15707), बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस(12565) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसी क्रम में उत्सर्ग एक्सप्रेस(18191) व कविगुरु एक्सप्रेस(19710) आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
38 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा, जबकि 14 को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा शिड्यूल बनाया गया है कि कम से कम ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो। हालांकि, कानपुर लखनऊ रूट पर मेमू बंद होने से रोजाना सफर करने वाले 65 हजार यात्री प्रभावित होंगे।