फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20.38 lakhs voters in city, 16.81 lakhs voters in mohanlalganj

शहर में 20.38, मोहनलालगंज में 16.81 लाख करेंगे मतदान

Tue, 23 Apr 2019 01:51 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Tue, 23 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
20.38 lakhs voters in city, 16.81 lakhs voters in mohanlalganj
Voter Id card
लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में नए मतदाता जुड़ने के बाद अब शहरी सीट पर 20.38 लाख और मोहनलालगंज सीट पर 16.81 लाख वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1.44 लाख नए वोटरों के नाम सूचियों में जोड़ने और मृतक वोटरों को हटाकर अब दोनों सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 37.20 लाख हो गई है।
विज्ञापन


शहरी सीट पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21,449 वोटर बढ़े। वहीं, मोहनलालगंज के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में 27,867 नए वोटर जुड़े। इस तरह शहरी सीट से जुड़े पांच विधानसभा क्षेत्रों में 81,295 और मोहनलालगंज की चार विस क्षेत्रों में 62,721 वोटर बढ़े। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि एक फरवरी से 8 अप्रैल तक चले विशेष अभियान के दौरान पात्रता के बाद भी सूची में नाम दर्ज कराने से चूके लोगों के नाम चुनाव पूर्व जारी वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। इसमें विशेष तौर पर महिला और युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी को प्रकाशित सूची में दोनों सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 35.78 लाख थी। मतदाताओं की संख्या बढ़ने से ही जिन बूथों पर 15 सौ से अधिक मतदाता चिह्नित हुए हैं, वहां एक अतिरिक्त सहायक बूथ बनाया जाएगा। शहरी सीट पर ऐसे 15 और मोहनलालगंज में 13 नए सहायक बूथ बनेंगे।


विधानसभा क्षेत्र बदलने वाले वोटर भी बढ़े
विशेष अभियान के दौरान विधानसभावार मतदान क्षेत्र बदलने वाले वोटरों की संख्या भी काफी बढ़ी है। लखनऊ शहर सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों से 81,295 और मोहनलालगंज के चार विधानसभा क्षेत्रों में 62,121 मतदाताओं ने अपना मतदान क्षेत्र बदलने को आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed