मुंबई, दिल्ली व पुणे से यूपी पहुंचे 19600 लोग, बढ़ा कोरोना का खतरा
रविवार को उत्तर प्रदेश में इन प्रांतों से 19600 लोग पहुंचे। ये सभी ट्रेनों में सफर कर अपने स्टेशनों पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई, दिल्ली व पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण कल कारखाने बंद हो गए। निजी कंपनियों पर भी काम ठप पड़ गया है। वहां काम करने वाले लोग अपने घरों की तरफ रुख करने लगे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश में इन प्रांतों से 19600 लोग पहुंचे। ये सभी ट्रेनों में सफर कर अपने स्टेशनों पर पहुंचे। वहां से कोई साधन नहीं मिला तो बस व रेलवे स्टेशनों पर ठहर गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष रोडवेज की बसें संचालित कर गंतव्य तक पहुंचाया।
प्रशासन की तरफ से जारी सूची के मुताबिक रविवार को मुंबई, पुणे व दिल्ली से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें आईं। इन ट्रेनों से 19600 यात्री यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज व देवीपाटन जिले के रेलवे स्टेशन पहुंचे। जनता कर्फ्यू होने के कारण वहां पर कोई संसाधन नहीं था। सभी यात्री बस व रेलवे स्टेशनों पर ही अपना ढेरा जमा लिया। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल बसों का इंतजाम किया। इसके बाद लोगों को संबंधित जिलों के लिए रवाना किया।
इन ट्रेनों से आये यात्री
पुष्पक एक्सप्रेस, सीएसटीएम-एलजेएन, एलटीटी-एलजेएन, पुणे-एलजेएन, बीडीटीएस-एलजेएन से लखनऊ पहुंचे। वहीं कामायनी, महानगरी, पवन, पूना एक्सप्रेस से वाराणसी, पंजाब मेल, झेलम से झांसी, कुशीनगर, दादर से गोरखपुर पहुंचे। इसके अलावा प्रयागराज, कानपुर, देवीपाटन में लोग ट्रेनों से पहुंचे।
यात्रियों की संख्या
सरकारी आकंडे के मुताबिक लखनऊ में 7000, गोरखपुर में 3500, झांसी में 1100, वाराणसी में 4000, कानपुर में 1100, प्रयागराज में 1800 व देवीपाटन में 1100 यात्री पहुंचे। पूरे प्रदेश में जनता कर्फ्यू के दिन 19600 लोग पहुंचे हैं। जिनसे संक्रमण की संभावना बढ़ गई है।
384 बसें संचालित हुई
प्रदेश में गैर प्रांत से आए यात्रियों के लिए कुल 384 बसों को संचालित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में 135, गोरखपुर में 70, झांसी में 22, वाराणसी में 79, कानपुर में 22, प्रयागराज में 35, देवीपाटन में 21 बसें संचालित की गईं।
यहां गए यात्री
गैर प्रांत से आने वाले यात्रियों की संख्या काफी थी। ये यात्री बहराइच, महमूदाबाद, बिसवां, हरदोई, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, सीतापुर, तमकुही, पड़रौना, महराजगंज, बांदा, लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, शाहगंज, राबट्ऱ्सगंज, नौबतपुर, प्रयागराज, अयोध्या, एटा, दिल्ली, अलीगढ़, बलिया, कानपुर, प्रतापगढ़, मनकापुर जैसी जगहों पर गए हैं।