फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सिपाही बनने को 7040 ने दिया एग्जाम

सिपाही बनने को 7040 ने दिया एग्जाम

Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिपाही बनने को 7040 ने दिया एग्जाम
रायबरेली। जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती 2015 के आरक्षी पद को लेकर परीक्षा कराई गई। पहले दिन 784 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 7040 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर गहमागहमी दिखी। तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। हालांकि किसी सेंटर पर पानी, बिजली आदि की दिक्कत सामने नहीं आई। केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। बसों और ट्रेनों से अभ्यर्थी घरों को निकले। इससे रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 2015 में जिले में कुल 15448 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। पहले दिन 7824 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज देदौर, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला चौराहा, बिगब्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज चंदौली में परीक्षा कराई गई। परीक्षा दो पालियों में प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा अपरान्ह तीन से पांच बजे तक छह केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। तलाशी के बाद एक-एक करके अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के सिटी हेड फरहान अशरफ ने बताया कि प्रत्येक पाली में तीन हजार 912 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें पहली पाली में 3550, जबकि दूसरी पाली में 3490 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 784 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 7040 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। मंगलवार को भी पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों को नहीं पता, कितने ने दी परीक्षा
नए एसपी के जॉइन करने के बाद पुलिस अफसर लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग के अफसर कितने गंभीर रहे, इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली। एएसपी शशिशेखर सिंह तक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए और कितने गैरहाजिर रहे। पूछने पर उनका जवाब था कि यह कैसे बताया जा सकता है। इसकी जानकारी बाद में हो सकेगी। इसकी जानकारी के लिए एसपी को भी फोन मिलाया गया तो उनका फोन पीआरओ ने उठाया। पीआरओ ने परीक्षा की जानकारी जल्द देने की बात कही, लेकिन उनका भी फोन नहीं आया। इससे जाहिर है कि पुलिस अफसर सिर्फ ड्यूटी बजा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है हम पास हो जाएंगे
लखनऊ के रहने वाले राज सिंह, सुल्तानपुर के दुर्गेश कुमार उपाध्याय, लखनऊ के सौरभ मिश्रा, सुल्तानपुर के सतीश, दीपक, जुबैर अहमद और मो. वासिब ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी। इन सभी का कहना था कि पेपर ठीक रहा। उम्मीद है कि हम सब पास हो जाएंगे। उनका कहना था कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पानी, बिजली की दिक्कत नहीं थी, लेकिन केंद्रों तक पहुंचने में जरूर दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed