फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज से बिफरे ग्रामीण

विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज से बिफरे ग्रामीण

Mon, 11 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज से बिफरे ग्रामीण
मछरेहटा (सीतापुर)। विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को तमाम ग्रामीण मछरेहटा उप केंद्र पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कम से कम दस घंटे विद्युतापूर्ति मुहैया कराई जाए। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझा कर शांत कराया। साथ ही इस समस्या का जल्द निदान कराने का आश्वासन भी दिया। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण राम नरेश अवस्थी, ओम प्रकाश, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सावित्री देवी एवं स्नेहलता का कहना है कि मछरेहटा विद्युत फीडर से बीहट बीरम, सड़िला फीडर में लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। जिस कारण घरों में महज बल्ब के तार चमकते हैं। इससे रोशनी नहीं होती है। उनका कहना है कि इस लाइन पर लो-वोल्टेज की समस्या रहने से किसानों के नलकूपों का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। विद्युत कटौती होने से उनके खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं। यहां की लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके अब तक निदान नहीं हो पाया। लो-वोल्टेज की समस्या से आजिज ग्रामीण रविवार को मछरेहटा उप केंद्र पहुंचे और वहां पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पाकर अवर अभियंता राम राज ने मौके पर जाकर उनकी समस्या सुनीं। साथ ही उन्हें समझाकर उन्हें शांत कराया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को लेकर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed