फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4318 ने छोड़ी परीक्षा, पांच नकलची दबोचे

4318 ने छोड़ी परीक्षा, पांच नकलची दबोचे

Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
4318 ने छोड़ी परीक्षा, पांच नकलची दबोचे
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को सात सचल दलों ने 77 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच नकलची पकड़े गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार शुक्रवार की परीक्षा में 4 हजार 318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को एक लाख 47 हजार 122 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इसके सापेक्ष एक लाख 42 हजार 804 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। साथ ही सचल दलों ने फैजाबाद के 12, बाराबंकी के आठ, अमेठी ने पांच, गोंडा के नौ, अंबेडकरनगर के 20, सुल्तानपुर के 16 व बहराइच के सात महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। सचल दलों ने राम खेलावन जगन्नाथ महाविद्यालय सरैया छतिरवा फैजाबाद में तीन, ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सर्धा फैजाबाद में एक व कर्नल जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय पीठापुर सरैया अंबेडकरनगर में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाया गया। सभी पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed