फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मार्निंग वॉक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंदा

मार्निंग वॉक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंदा

Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंदा
मार्निंग वॉक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंदा
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मॉर्निंग वाक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा। महिला की बेटी की 5 मई को शादी है। घर पर इस समय तिलक की तैयारियां चल रहीं थीं।


सलोन के अत्ता नगर गांव की रहने वाली श्यामपति (45) पत्नी रमेश कुमार रविवार सुबह करीब छह बजे वॉक पर निकली थी।


इसी बीच रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही डीसीएम ने ओवरब्रिज के समीप महिला को रौंद दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दियसा।
विज्ञापन



उधर, महिला की मौत की खबर पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पांच मई को श्यामपति की बड़ी बेटी आरती की शादी है। वहीं 27 अप्रैल को बेटी का तिलक जाना था।


घर पर इस समय तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे से परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति रमेश साहू की तहरीर पर डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति ने गाड़ी नंबर सहित तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed