फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दुधवा से कतर्निया के बीच चलाई जाएगी ट्रेन

दुधवा से कतर्निया के बीच चलाई जाएगी ट्रेन

Fri, 30 Mar 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुधवा से कतर्निया के बीच चलाई जाएगी ट्रेन
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के भ्रमण पर शुक्रवार को पहुंची प्रमुख सचिव वन ने कहा कि कतर्नियाघाट सेंक्चुरी को विशेष इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


उनके साथ ही कतर्नियाघाट में मौजूद डीआरएम पूवोत्तर रेलवे ने कहा कि मार्च 2019 से नानपार-मैलानी प्रखंड पर आमान परिवर्तन के लिए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए दुधवा से कतर्नियाघाट तक सिर्फ एक ट्रेन संचालित होगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव वन रेणुका कुमारी परिवार के साथ कतर्नियाघाट पहुंचीं थी। वहीं डीआरएम लखनऊ विजयलक्ष्मी कौशिक व डीआईजी एसएसबी जीएस चंद्रावत भी कतर्नियाघाट पहुंचे थे। तीनों अधिकारियों ने अपना दौरा व्यक्तिगत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमर उजाला से बातचीत में प्रमुख सचिव वन रेणुका ने कहा कि कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर उपाय किए जा रहे हैं। कतर्नियाघाट को विशेष इको टूरिज्म का दर्जा प्रदान किया गया है।

इसके तहत कतर्नियाघाट के विकास के लिए और कवायद तेज कर दी गई है। वहीं डीआरएम विजय लक्ष्मी ने कहा कि कतर्नियाघाट तक हैरिटेज ट्रेन संचालन की कार्य योजना बन चुकी है।

लेकिन वन विभाग की ओर से न्यायालय में कई याचिकाएं दाखिल हैं, इससे दिक्कत आ रही है। न्यायालय के निर्णय के अनुरूप कार्रवाई होगी। लेकिन मार्च 2019 से नानपारा-मैलानी प्रखंड पर आमान परिवर्तन के लिए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।


सिर्फ पर्यटकों की सुविधा के लिए दुधवा से कतर्नियाघाट सेंक्चुरी तक ब्राडगेज रेल लाइन पर एक ट्रेन का संचालन होगा।

डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं के पहुंचने से मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।

इससे निपटने के लिए एसएसबी के समन्वय से विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed