{"_id":"5ab939814f1c1b690e8b6b3e","slug":"191522088321-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौबना में बनेंगे 125 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौबना में बनेंगे 125 शौचालय
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जंगल से सटे गांव के लोगों को 125 शौचालय का तोहफा जिला प्रशासन ने दिया है। प्रसाधन निर्माण के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने 15 लाख रुपये जारी कर दिए है। ग्रामीणों ने प्रसाधन निर्माण शुरू करा दिया है। गांव शीघ्र ही ओडीएफ घोषित होगा।
मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत नौबना ग्राम पंचायत कतर्नियाघाट जंगल से सटा हुआ है। गांव में काफी संख्या में लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को फरवरी माह में आयोजित चौपाल में इसकी जानकारी हुई थी।
उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। गांव में ओडीएफ कार्यक्रम कराने के साथ ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में प्रसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब शासन ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
गांव के 125 लोगों को शौचालय उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हुई है। ग्राम विकास अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि जिला पंचायती राज विभाग ने 125 ग्रामीणों को पहली किश्त में शौचालय बनवाने के लिए चयनित किया है।
इसके लिए 15 लाख रुपये ग्रामीणों के खाते में भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान सुमिरता देवी ने बताया कि ग्रामीणों के खाते में प्रसाधन की धनराशि भेज दी गई है। सभी ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही गांव ओडीएफ मुक्त होगा। इससे लोगों को खुले में शौच करने से मुक्ति मिलेगी।
ग्राम विकास अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि एक शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये ग्रामीण के खाते में भेजा गया है। 125 शौचालय का निर्माण होगा, जिस पर 15 लाख रुपये खर्च होगा।