फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चार डिग्री पर लुढ़का पारा, शीतलहरी से जनजीवन अस्तव्य

चार डिग्री पर लुढ़का पारा, शीतलहरी से जनजीवन अस्तव्य

Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
चार डिग्री पर लुढ़का पारा, शीतलहरी से जनजीवन अस्तव्य
बहराइच। तराई में मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त है। कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं। सर्द पछुवा हवा ने जहां घर से निकलना मुहाल किया है। वहीं घने कोहरे के चलते परिवहन तथा रेल सेवाएं चरमरा गई हैं। घर से निकलने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग भी ठंड से परेशान हैं। गुरुवार को बहराइच का पारा चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जिसके चलते गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड मुसीबत का सबब बन गई है। गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच दिनचर्या की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे लगा कि मौसम साफ होगा। लेकिन कोहरा और धुंध नहीं खत्म हुआ। पछुवा हवाएं तेज गति से चलीं। जिसके चलते लोग घरों से निकलने से बचते रहे। हालांकि छात्र और मजदूरीपेशा वर्ग के जो लोग घर से निकले वह गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। हर कोई अपने को ठंड से बचाने की जुगत में दिखा। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। कांपते हुए पूरा दिन गुजरा। कोहरे और धुंध के कारण परिवहन तथा रेल सेवाएं चरमराई रहीं। सुबह और रात्रिकालीन रेलगाड़ियां निर्धारित समय से 45 मिनट से डेढ़ घंटे बिलंब से संचालित हुईं। इसका कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। यही स्थिति परिवहन निगम के बसों की रही। फैजाबाद, लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, कानपुर रूट की बसें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे बिलंब से बसअड्डे पर पहुंची। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि शीतलहरी के चलते अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। पछुवा हवा पश्चिमोत्तर दिशा में तेज गति से चलीं। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि नव वर्ष तक तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद निजी स्कूल नहीं हुए बंद
कड़ाके की ठंड के चलते जिले के कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को 28 दिसंबर तक बंद किया गया। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद जिले के निजी स्कूलों में छुट्टी अब तक नहीं हुई है। नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के छात्र भी कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय का कहना है कि कक्षा आठ तक छुट्टी की गई है। अगर स्कूल खुल रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखे अलाव, कांपते रहे राहगीर
जिला अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख चौक चौराहों पर जिला प्रशासन ने अलाव जलवाने का दावा किया था। लेकिन कहीं भी अलाव जलते नहीं दिखे। सिहरते और कांपते हुए राहगीर गंतव्य की ओर जाने को मजबूर रहे।
निरीक्षण कर करेंगे कार्रवाई: एडीएम
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार राय ने बताया कि अलाव जलने वाले स्थान का वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं पर अलाव जलता न मिला तो क्षेत्रीय राजस्वकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी अलाव जलवाने के निर्देश दिये गये हैं।

खेतों में नमी बनाएं रखें किसान
तराई में मौसम परिवर्तन के बीच कोहरे संग पाला गिर रहा है। ऐसे में फसलों के निगरानी की जरूरत है। किसान खेतों में नमी बनाए रखें। जिससे पाले का असर न हो। अगर फसलों में पीलापन दिखाई पड़े तो तत्काल क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिक से संपर्क करें। -डॉ. एमवी सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed