फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की चेतावनी

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की चेतावनी
बलरामपुर। शासन के फरमान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। हड़ताल खत्म कर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। 15 दिन में हड़ताल से काम पर वापस न लौटने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय की गई है। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी का नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीओ सत्येन्द्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि निदेशालय से हड़ताल में शामिल होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची तलब की गई है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां जो कार्य न करके धरना प्रदर्शन कर रही हैं उनके नाम नोटिस जारी करके काम पर वापसी के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जाए। प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है। बाकी बचे प्रदेश के करीब 40 प्रतिशत जनपदों में भी हड़ताल खत्म कराने की प्रक्रिया चल रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल से विभागीय कार्य बाधित हो रहे हैं। निदेशक के निर्देेश पर डीपीओ ने हड़ताल में शामिल होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीओ ने बताया कि इस संबंध में आठ दिसंबर को संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। आयुक्त की तरफ से बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल वापस लेने के संबंध में नोटिस जारी करने की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण जनपद एवं परियोजनावार सूचना तथा जीरो से पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड नामांकन के लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगवाने की तैयारी के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed