फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   185 houses burn in fire

चूल्हे की चिंगारी में राख हो गए 185 घर

Mon, 31 Mar 2014 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 31 Mar 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
185 houses burn in fire

बाराबंकी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन गांवों के लिए रविवार का दिन कहर बनकर आया। इन गांवों में चूल्हे की चिन्गारी से भड़की आग ने 185 घरों को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन


चारों ओर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने को भागने लगे। घरों में रखा सामान बचाने के प्रयास में कई लोग झुलस भी गए।

रामनगर के गांव जिरौंदा में 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक मासूम समेत दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। इस गांव में करीब सौ घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुरवा मजरे पर्वतपुर में आग से 70 घर जल गए। यहां भी तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम वैशनपुरवा मजरे नाइन बगिया में 15 घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुछ मवेशी भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों जगहों पर हुए हादसों में पीड़ित परिवार के लोगों के तन पर कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा।

मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और पीड़ितों के लिए राशन व रहने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। तीनों गांवों में हर तरफ कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed