फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Thu, 28 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात छह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची के पिता के मुताबिक बुधवार को वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ गोंडा गया था। अपनी छह साल की बेटी को वह घर पर अपनी बूढ़ी मां के पास छोड़ गया था। रात में मासूम अपनी दादी के साथ छप्पर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब साढे़ दस बजे एक युवक उसकी बेटी को घर से उठा ले गया और घर से दो सौ मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया। बच्ची के पिता ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब उसकी मां की नींद खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देखकर उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था और मासूम के शरीर पर कई जगह दरिंदगी के निशान मौजूद थे। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी पूर्वी मणिलाल पाटीदार व सीओ शंकर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि बच्ची की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता ने जो तहरीर थानाध्यक्ष को दी है, उसी पर मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन


तहरीर लिखाने में धानेपुर पुलिस ने किया खेल
मुजेहना। छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या जैसी गंभीर वारदात होने के बावजूद धानेपुर पुलिस खेल करने में नहीं चूकी। मामले में दुष्कर्म को छिपाने के लिए रात में ही पुलिस ने खुद ही हत्या की तहरीर लिखवाकर उस पर पीड़िता के पिता के दस्तखत करा लिए और रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को छिपा लिया गया, जबकि मासूम के परिवारीजन व ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात कह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस भी दुष्कर्म के बाद हत्या की बात मान रही थी। पीड़िता के शरीर पर मौजूद निशान भी दरिंदगी की गवाही दे रहे थे। बच्ची के पिता का कहना है कि उसने कोई तहरीर लिखकर नहीं दी है। पुलिस ने बिना बताए तहरीर लिख ली और रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed