{"_id":"5b2e80ef4f1c1b6a4d8b8257","slug":"181529774319-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में यतींद्र को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय वातायन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में यतींद्र को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय वातायन सम्मान
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साहित्य, संगीत और कला की विभिन्न विधाओं की साधना करने वाले अयोध्या राजघराने के सदस्य प्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने एक बार फिर अयोध्या का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2018 के वातायन कविता सम्मान से 29 जून को लंदन में आयोजित तीन दिवसीय हिंदी महोत्सव में अलंकृत किया जाएगा।
28 जून से 1 जुलाई तक लंदन के नेहरू केंद्र में आयोजित हिंदी महोत्सव में काव्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के वातायन कविता सम्मान के लिए यतींद्र मिश्र का चयन किया गया है। वातायन हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है जो हिंदी साहित्य और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दे रहा है। यतींद्र मिश्र की पहचान एक बेहतरीन हिंदी कवि, संगीत और सिनेमा के बेहतर जानकार के रूप में है। बेहद कम समय में साहित्य जगत में अपने लिए एक बड़ा मुकाम पाने वाले युवा साहित्यकार यतींद्र मिश्र को तमाम बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ फेलोशिप सहित गायिका लता मंगेशकर पर लिखी गई उनकी पुस्तक लता सुर गाथा के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।