फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   राजकीय व एडेड कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे रिटायर्ड शिक्षक

राजकीय व एडेड कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे रिटायर्ड शिक्षक

Mon, 21 May 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राजकीय व एडेड कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे रिटायर्ड शिक्षक
बाराबंकी। राजकीय व एडेड कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए रिटायर्ड गुरुजी को मनोनयन पत्र का तोहफा समर वेकेशन में मिलेगा। जिसे पाने के बाद रिटायर्ड अध्यापक दोबारा संविदा पर नौकरी कर बच्चों को शिक्षा देंगे। शासन से आदेश मिलने के बाद रिटायर्ड शिक्षकों की तलाश की जा रही है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेजों से बीते आठ साल के रिटायर्ड शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। इसके बाद शिक्षकों के रिक्त 400 पद संविदा से भरे जाएंगे। जल्द ही मनोनयन पत्र तैयार कर संविदा पर शिक्षकों की तैनाती उनके निवास स्थान के पास के विद्यालयों में की जाएगी। जिले में 38 राजकीय कॉलेज व 36 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) कॉलेज हैं। जिसमें राजकीय कॉलेज में 98 प्रवक्ता व 230 सहायक अध्यापक (एलटीग्रेड) के पद रिक्त है। वहीं, एडेड कॉलेज में 16 प्रवक्ता व एलटी ग्रेड के 48 पद खाली हैं। प्रवक्ता के 114 व एलटी ग्रेड के 278 रिक्त पदों को वैकल्पिक तौर पर 70 वर्ष से कम आयु वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों की संविदा पर तैनाती कर भरने की तैयारी की जा रही है। शासन से पत्र मिलने के बाद जिले के राजकीय व एडेड कॉलेज के प्रधानाचार्यों से आठ वर्षों में सेवानिवृत्ति हुए शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। प्रवक्ता की योग्यता वाले शिक्षकों को प्रवक्ता व एलटी ग्रेड की योग्यता रखने वाले शिक्षकों को एलटी ग्रेड के पद पर मनोनीत किया जाएगा। मनोनीत प्रवक्ता को 20 हजार रुपये व एलटी ग्रेड के शिक्षकों को प्रति माह 15 हजार रुपये का मानदेय खातों में भेजा जाएगा। 40 दिन के ग्रीष्मकॉलीन अवकाश के दौरान रिटायर्ड शिक्षकों के मनोनयन पत्र कॉलेज से ब्योरा मिलने के बाद उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कर तैयार कर लिए जाएंगे। उसके बाद आने-जाने में रिटायर्ड शिक्षकों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखा जाएगा। ऐसे में उनके निवास से करीब के विद्यालय में उनकी संविदा पर तैनाती प्राथमिकता के आधार पर कर मनोनयन पत्र तोहफे के रूप में घर पर ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक जुलाई को कॉलेज खुलने पर रिटायर्ड शिक्षक कॉलेज पहुंचेंगे। जिसके बाद कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षण कार्य बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन



बीते वर्ष फेल हो गई थी योजना
बीते वर्ष परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती राजकीय कॉलेज में अध्यापकों की कमी दूर करने के भी प्रयास हुए थे। मगर, वेतन वृद्धि न होने से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई और योजना फेल हो गई थी। ऐसे में सरकार ने इस बार सिर्फ राजकीय व एडेड स्कूल के शिक्षकों को करीब के विद्यालय में तैनाती की एक और योजना बनाई है, जिस पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजकीय व एडेड कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर्ड शिक्षक, जिनकी आयु 70 वर्ष के अंदर है, उन्हें मनोनीत किए जाने की कवायद की जा रही है। शासन के आदेश पर ऐसे शिक्षकों का ब्योरा कॉलेज से मांगा गया है। जिसके मिलने के बाद रिटायर्ड शिक्षकों को मनोनयन का तोहफा दिया जाएगा। प्रवक्ता पद के लिए 20 व एलटी ग्रेड के शिक्षकों को 15 हजार रुपये मानदेय प्रति माह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed