{"_id":"5af490f54f1c1b84098b95db","slug":"181525977333-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं की संदिग्\nध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं की संदिग् ध हालात में मौत
Updated Fri, 11 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद और रामपुर मथुरा का मामला
सीतापुर। महमूदाबाद और रामपुर मथुरा में दो विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों मामलों में मायके पक्ष द्वारा मौत के कारणों को लेकर संदेह जताए जाने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोधौरा निवासी उदय कुमार की पत्नी पूजा देवी (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने मृत्यु के कारणों को लेकर तरह-तरह के संदेह जताए।
घटना के संबंध में विवाहिता के पिता बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसारी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पुत्री पूजा देवी का विवाह 3 वर्ष पूर्व महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की लोधौरा निवासी उदय कुमार से किया था।
विज्ञापन
पिता ने संदेह जताया है कि उसकी पुत्री की मृत्यु स्वाभाविक नहीं है। इसीलिए मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर विवाहिता की परिवार के सदस्यों का कहना है कि बीमारी के चलते विवाहिता की मौत हुई है।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजन पुरवा निवासी राकेश की पत्नी मंजू देवी (22) की भी बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, मायके पक्ष ने मृत्यु के कारणों को लेकर संदेह जताया है।
इस संबंध में महिला के पिता बहराइच जिले के कंचना सलारपुर पखरपुर निवासी भंजन यादव ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री का विवाह रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुरवा निवासी राकेश के साथ किया था। पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उसे मृत्यु का कारण जानना है।
इधर महिला के परिवारीजनों ने बीमारी के चलते महिला की मौत होने की बात कही है। रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में मायके पक्ष ने हत्या जैसा संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।