{"_id":"5ae75e2a4f1c1b350b8b75ad","slug":"181525112362-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के कैशलेस इलाज की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के कैशलेस इलाज की तैयारी
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों के कैशलेस इलाज की तैयारी
रायबरेली। आयुष्मान भारत दिवस पर सोमवार को जिले की 344 ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित हुईं। इनमें गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गांवों में लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई गई और लोगों की आपत्तियां लेकर उसे अपडेट किया गया।
जगतपुर ब्लॉक के टांघन गांव आयोजित प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की खुली बैठक में सीडीओ राकेश कुमार ने योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर पात्रों की सूची पढ़कर सुनाई गई। साथ ही आपत्तियों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल, एचईओ संजीव सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा राही की 24, अमावां की 20, हरचंदपुर की 17, सतांव की 21, लालगंज की 24, खीरों की 28, सरेनी की 22, डलमऊ की 25, दीनशाहगौरा की 12, जगतपुर की 13, ऊंचाहार की 19, रोहनिया की 11, महराजगंज की 19, शिवगढ़ की 16, बछरावां की 17, डीह की 14, छतोह की 15 एवं सलोन की 27 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक हुई।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, किशुनदासपुर के पंचायत भवन में खुली बैठक का सीडीओ राकेश कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि, योजना के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने नहीं पाएगा। बैठक में एसडीएम राजेश तिवारी व बीडीओ दिनेश मिश्र भी मौजूद रहे। होरैसा, बभनपुर, बहेरवा, चड़रई, सवैयाराजे, भागीपुर, जब्बारीपुर, कमोली, ईश्वरदसपुर, अरखा, सरायभान, सरायहरदो, खालिकपुरकला, शहजादपुर आदि गांवों में भी खुली बैठकें आयोजित र्हुईं।
महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अतरेहता गांव में योजना की शत-प्रतिशत सफलता के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने की। इस दौरान पंचायत सचिव धर्मेंद्र देव सिंह, कोटेदार रानू गुप्ता, प्रेरक रेखा श्रीवास्तव, एएनम रामावती आदि मौजूूद रहे।
अमावां प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बावन बल्ला, पहरेमऊ, संदीराम, बूढ़नपुर, सिधौना, पिंडारीखुर्द, हरदासपुर, पहरावां, बघैल, बहादुरनगर, खैरहना, मखदूमपुर, ताजपुर आदि गांवों में खुली बैठकें हुईं। बीडीओ कमलेश द्विवेदी ने बैठकों का निरीक्षण किया।