{"_id":"5adcd5b14f1c1b042e8b4ddd","slug":"181524422065-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो फुट-ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो फुट-ओवरब्रिज
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो फुट-ओवरब्रिज
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर वैसे तो दो फुट-ओवरब्रिज (एफओबी) बने हैं जिनमें एक प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन को जोड़ता है जबकि दूसरा स्टेशन के बाहरी हिस्से से पिछले हिस्से पर जाने के लिए बना है।
दोनों ही काफी पुराने हैं। अब इन दोनों फुट-ओवरब्रिज को तोड़कर नए फुट-ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें से एक एफओबी पूर्वी साइड तो दूसरा पश्चिमी साइड पर बनेगा ताकि यात्रियों को बेवजह दौड़ न लगानी पड़े। यह कार्य रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत कराया जाएगा।
रायबरेली स्टेशन से वर्तमान में रोजाना लगभग 20 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं जिनमें 25 हजार से ज्यादा यात्री रोजाना यहां चढ़ते-उतरते हैं।
प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकने वाली ट्रेनों के मुसाफिरों को ज्यादा दिक्कत तो नहीं होती है लेकिन प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर उतरने वाले यात्रियों को उस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जब वे पश्चिमी साइड की तरफ बोगी से उतरते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पश्चिमी साइड से पूर्वी साइड तक चक्कर लगाने के बाद फुट-ओवरब्रिज से होकर स्टेशन के बाहर आना पड़ता है। ऐसी ही समस्या ट्रेन पर चढ़ने वाले यात्रियों को भी होती है।
ट्रेन अक्सर प्लेटफार्म नंबर दो या तीन पर खड़ी होती है और यात्रियों को एंट्रेंस गेट से प्रवेश करने के बाद भागकर फुट-ओवरब्रिज पर चढ़ना होता है और फिर दौड़कर अपनी बोगी तलाश करनी पड़ती है।
ऐसा न कर पाने पर रेलवे लाइन पार करना या फिर सामने पड़ी किसी भी बोगी में बैठकर सफर करना मजबूरी होती है। दोनों साइड पर नए फुट-ओवरब्रिज बनने से इन सारी मुश्किलों से छुटकारा मिल जाएगा।