फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मुठभेड़ में गिरफ्तार आकाश को भेजा जेल

मुठभेड़ में गिरफ्तार आकाश को भेजा जेल

Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आकाश को भेजा जेल
मुठभेड़ में गिरफ्तार आकाश को भेजा जेल
विज्ञापन


बाराबंकी। दरियाबाद पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी आकाश की गिरफ्तारी के मामले में शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने आरोपी आकाश को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सपा एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राकेश वर्मा, फरीद महफूज किदवई व कमला प्रसाद रावत शनिवार दोपहर में दरियाबाद के नवाबगंज स्थित इंटर कालेज के पास पहुंचे। इसी जगह पर पुलिस ने मुठभेड़ का दावा किया था।
विज्ञापन


सपाइयों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके गोलियों के निशान देखे। आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि, पूरे प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर का दौर चल रहा है। 28 राउंड फायरिंग में केवल गोलियों के केवल दो निशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन में ये मुद्दा उठाया था। मौके पर साक्ष्य बता रहे हैं की घटना नहीं हुई। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कराई जाए। दरियाबाद के कोतवाल को तत्काल हटाने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

सपाइयों ने कहा कि, यदि शाम तक कोतवाल को नहीं हटाया गया और मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश नहीं दिए गए तो रविवार से पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन छेड़ेंगे। सपाइयों ने कहा कि, जिस आकाश को पुलिस अपराधी बता रही है उसका आपराधिक रिकार्ड तो पेश करे। सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि, यूपी में भय का माहौल है। पुलिस निर्दोषों को पकड़कर जेल भेज रही है।


शनिवार देर शाम जिलाधिकारी उदयराज त्रिपाठी ने मुठभेड़ की निष्पक्ष एवं पारदर्शी मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ की जांच कराई जाएगी, जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed