{"_id":"5adb7cc84f1c1bc03d8b45a9","slug":"181524333768-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस चूल्हे का पाइप फटने से लगी आग, सात मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस चूल्हे का पाइप फटने से लगी आग, सात मकान जले
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार को दोपहर शादी समारोह के बाद प्रीतिभोज के लिए बन रहे भोजन के दौरान गैस चूल्हे की पाइप फटने से आग लग गई, जिससे सात मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आकर शादी के दौरान मिला सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
खंडासा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विजय कुमार के लड़के की शादी के बाद आयोजित होने वाले प्रीति भोज के लिए सुबह भोजन बन रहा था। तभी अचानक गैस चूल्हे की पाइप फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से विजय कुमार, फूलमती, अलगू, राजकुमार, पंचम, दलजीत सिंह व करिया सिंह के घर व इनमें रखा सारा सामान जल गया। यही नहीं दहेज में मिला सारा सामान भी जल गया। घटन से प्रीतिभोज कार्यक्रम आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन विभाग तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल मीणा ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन का भेज दी है।