फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लापरवाही पर नानपारा कोतवाल लाइन हाजिर

लापरवाही पर नानपारा कोतवाल लाइन हाजिर

Tue, 17 Apr 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर नानपारा कोतवाल लाइन हाजिर
बहराइच। नानपारा कोतवाल संजय दूबे को पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने सोमवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। अभी नए पुलिस अधिकारी को यहां तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जुुगुल किशोर ने लगभग छह माह पूर्व दरगाह थानाध्यक्ष संजय दूबे को नानपारा का कोतवाल बनाया था। बीते माह प्रोन्नति के बाद वह प्रभारी निरीक्षक बन गए थे।
विज्ञापन


उनके द्वारा क्षेत्र में लूट, चोरी, अवैध शराब, तस्करी आदि को लेकर बड़े खुलासे भी किए गए थे। सीतापुर के बदमाशों से मुठभेड़ भी चर्चा में रही, जिसे लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बीते दिनों बहराइच के दौरे पर संजय दूबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने संजय दूबे को लाइन हाजिर कर दिया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

एसपी कर्तव्यों और कार्यों में लापरवाही व उदासीनता के कारण कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं। एसपी के काफी करीबी पुलिस अधिकारी माने जाने वाले संजय दूबे पर हुई कार्रवाई से अन्य थानों के एसओ और कोतवाल भी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed