फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम

50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम

Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम
गोंडा। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बेलसर व सिंगहाचंदा होकर 33 किलोमीटर दूर तरबगंज जाने वाले लोगों को आने वाले दिनों में तरबगंज जाने के लिए न तो बेलसर जाना होगा और न ही सिंगहाचंदा। वह महज 15 किलोमीटर की दूरी तय करके सीधे तरबगंज पहुंच जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने रानीपुर-करनीपुर मार्ग से होकर बहने वाली टेढ़ी नदी पर पुल बनाए जाने की योजना मंजूर करते हुए पुल बनवाने के लिए पहली किश्त के तौर पर 80 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं, ताकि जितनी जल्दी हो सके, पुल निर्माण का काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक प्रेमनारायण पांडेय की मानें तो तरबगंज के लोग लंबे अरसे से पुल की राह देख रहे थे। क्योंकि अभी अगर उन्हें तरबगंज से गोंडा जाना हो, तो इसके लिए उन्हें 33 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सिंगहाचंदा, बेलसर, आजादनगर होते हुए गोंडा जाना लोगों की मजबूरी होती है। लेकिन जब रानीपुर-करनीपुर मार्ग पर टेेढ़ी नदी पर पुल बन जाएगा तो वह सीधे उससे होते हुए महज 15 किलोमीटर की दूरी तय करके गोंडा पहुंच जाएंगे। शासन ने पुल निर्माण के लिए 794 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति देकर तरबगंज की 50 हजार आबादी के लिए गोंडा पहुंचने की राह आसान कर दी है, जिसका काम जल्दी से जल्दी शुरू कराया जाएगा। सेतु निगम जहां पुल का निर्माण कराएगा तो वहीं पीडब्ल्यूडी पुल से लोगों के आने-जाने के लिए पहुंच मार्ग बनवाएगा। जिसके लिए पहली किश्त के तौर पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 40 लाख, अनुदान संख्या 57 में 32 लाख व अनुदान संख्या 83 के तहत कुल आठ लाख रुपये पुल का काम शुरू कराए जाने के लिए सेतु निगम को अवमुक्त किए हैं, ताकि जितनी जल्दी हो सके, पुल का काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


तरबगंज में ही सवा तीन किलोमीटर का बनेगा बाईपास
रानीपुर-करनीपुर मार्ग से होकर बहने वाली टेढ़ी नदी पर पुल बनाए जाने के साथ ही प्रदेश सरकार ने तहसील तरबगंज में सवा तीन किलोमीटर की दूरी में टू लेन का बाईपास बनाए जाने की भी योजना मंजूर की है। जिसकी कुल लागत 590 लाख रुपये है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहली किश्त के तौर पर कुल 60 लाख रुपये काम शुरू कराए जाने के लिए अवमुक्त किए हैं। जिसमें से 47 लाख रुपये अनुदान संख्या 57 में दिए गए हैें तो वहीं 13 लाख रुपये अनुदान संख्या 83 में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्वांचल विकास निधि से बनेगी चार किलोमीटर रोड
आयुक्त देवीपाटन मंडल की ओर से शासन को भेजे गए एक पत्र के क्रम में प्रदेश सरकार ने बौरिहा-जेठासी से कुकड़वा गढ़ी गांव तक बनने वाली चार किलोमीटर सड़क पास की है। जिसकी कुल लागत तीन करोड़ रुपये है। चार किलोमीटर दूरी में बनने वाली इस सड़क के लिए प्रदेश सरकार ने 60 लाख रुपये दिए हैं, जिसका काम पूर्वांचल विकास निधि से मिले पैसों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed