फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Full respect to half the population before elections

Lucknow : चुनाव से पहले आधी आबादी को पूरा सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की सियासत

Thu, 16 Mar 2023 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 01:44 AM IST
सार

विपक्ष के दांव ने सियासी गरमी बढ़ा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम नवमी पर अखंड रामायण पाठ की सरकारी पहल को अपने अंदाज में सराहा, लेकिन सभी धर्माें के आयोजन के लिए सरकार से बजट देने की मांग कर दी।

विज्ञापन
Lucknow: Full respect to half the population before elections
आधी आबादी... - फोटो : SELF

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार और सत्तारूढ़ दल आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के एजेंडे पर जुटा है। वहीं विपक्ष के दांव ने सियासी गरमी बढ़ा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम नवमी पर अखंड रामायण पाठ की सरकारी पहल को अपने अंदाज में सराहा, लेकिन सभी धर्माें के आयोजन के लिए सरकार से बजट देने की मांग कर दी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिना नाम लिए इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर अखंड रामायण के पाठ में किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अब इसको लेकर भी सियसात बढ़ गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 में आधी आबादी के जरिये केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी बार ताजपोशी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान पर तेजी से फोकस बढ़ाया है। राज्य सरकार ने चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों और मंदिरों में देवी जागरण और पूजन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने पर जोर दिया है। स्वच्छता से जुड़े कार्याें के लिए 30 मार्च तक ‘स्वच्छोत्सव’ अभियान चलाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नवदेवी सम्मान’ देने का एलान किया है।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 45 लाख ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को इस साल दिसंबर तक स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को 12वीं तक मुफ्त आवासीय शिक्षा देने की योजना शुरू हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 17 स्मार्ट सिटी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्रमुखता देते हुए सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर भाजपा ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तीन करोड़ महिला लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी धर्मों के लिए जारी हो बजट : अखिलेश
अखिलेश यादव ने रामनवमी मनाने के लिए हर जिले को 10 लाख रुपये दिए जाने का तो स्वागत किया। लेकिन, कहा कि इतनी कम रकम से क्या होगा? कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए, जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार त्योहारों पर फ्री सिलेंडर दे और उसकी शुरुआत इसी रामनवमी से हो।

खंड रामायण पर नहीं होनी चाहिए आपत्ति
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस व रामायण के अखंड पाठ से किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। देश में बहुत से ऐसे श्रद्धालु हैं जो रामचरित मानस का नित्य पाठ करके ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं।

इस तरह समझिए महिलाओं की ताकत

  • जनवरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे 21,72,808 नए मतदाता शामिल किए गए थे। इनमें 10,45,945 पुरुष थे, जबकि नई महिला मतदाताओं की संख्या 11,26,293 थी
  • प्रदेश में 15,04,67,489 मतदाता हैं। इनमें सात करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं
  • लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को एकतरफा जीत जीत में आधी आबादी की अहम भूमिका मानी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed