फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 people died because of hudhud in UP.

यूपी में हुदहुद का कहर, 18 लोगों की मौत

Wed, 15 Oct 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
18 people died because of hudhud in UP.

आंध्रप्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान हुदहुद का उत्तर प्रदेश पर जबरदस्त असर रहा। प्रदेश में सोमवार की रात से मंगलवार दोपहर तक तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वांचल के जिले रहे।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल में छह जबकि आजमगढ़ में एक ही परिवार के दो लोग और मऊ में एक युवक की मौत हो गई। अवध क्षेत्र में सात जबकि इलाहाबाद मंडल के प्रतापगढ़ में दो लोगों की जानें चली गईं। लखनऊ में अमौसी हवाई अड्डे पर दो विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकीं। गोरखपुर से भी दिल्ली की उड़ान रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


गोरखपुर में 153 मिमी, इलाहाबाद शहर में 114 मिमी जबकि लखनऊ में 41.3 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। गोरखपुर मंडल में 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गोरखपुर में पेड़ गिरने से अलीशाह, पिपराइच क्षेत्र में एक-एक, कैंट क्षेत्र में दो, जबकि बस्ती के सोनहा में एक महिला और कुशीनगर के रामकोला में एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को भी अधिक नुकसान

18 people died because of hudhud in UP.

जिले की अन्य घटनाओं में आठ लोग लोग घायल हो गए। ट्रैक पर पेड़ गिरने कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अवध के बाराबंकी में तीन और सुल्तानपुर, फैजाबाद व अंबेडकरनगर में एक-एक की मौत हो गई।

फैजाबाद और गोंडा में ट्रैक पर तार गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। रायबरेली के ऊंचाहार में भी पंजाब मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट रहीं।

पूरे प्रदेश में आंधी व बारिश से खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान धान व गन्ने की फसलों को हुआ है।

यहां भी हुई भारी तबाही

18 people died because of hudhud in UP.

पूर्वांचल के गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बलिया और चंदौली में भी सोमवार रात भारी बारिश और तेज हवाएं चलती रहीं। वाराणसी-फैजाबाद रूट पर मेहरावा स्टेशन के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से किसान एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं।

सोनभद्र के रेणुकूट में पेड़ गिरने से आठ बच्चे घायल हो गए। चंदौली के जनौली गांव में एक मड़ई ध्वस्त होने से छह लोग घायल हो गए। इलाहाबाद में तेज हवाओं के कारण संगम पर कई नावें पलट गईं।

कानपुर और आसपास के इलाके जहां भारी बारिश हुई, वहीं  मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और आगरा में हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होती रही। शाहजहांपुर, बदायूं शहर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी में भी असर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed