{"_id":"c19bbd4adb2c741526cc3e191a322c40","slug":"18-engineers-got-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के 18 इंजीनियरों का प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के 18 इंजीनियरों का प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के 18 अभियंताओं को प्रमोट किया गया है। सात अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता स्तर-2 तथा 11 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन मिला है।
विज्ञापन
कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए सुनील कुमार व दिनेश कुमार सिंह को पूर्वांचल वितरण निगम वाराणसी, नरेंद्र अग्रवाल व अरुण प्रताप सिंह को मध्यांचल वितरण निगम लखनऊ, चंद्र मोहन को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लखनऊ तथा अनिल कुमार कोहली को पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
सिविल संवर्ग के राकेश कुमार सक्सेना को दक्षिणांचल वितरण निगम आगरा में तैनात किया है।
प्रोन्नत अधीक्षण अभियंताओं में पारस नाथ उपाध्याय व अजय श्रीवास्तव को ट्रांसमिशन, केशव कुमार व मनोज मेहरोत्रा को मध्यांचल, उस्मान गनी अंसारी, रमेश चंद्र व राजेश रंजन सिंह को पूर्वांचल वाराणसी, सुरेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार, व श्याम कुमार सिंह को पश्चिमांचल मेरठ तथा नरेंद्र कुमार मिश्रा को दक्षिणांचल आगरा में तैनात किया है।
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह तथा महासचिव डीसी दीक्षित ने प्रमोशन के लिए प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया है।
पदाधिकारियों ने मांग की है कि पावर कॉर्पोरेशन, जल विद्युत निगम व उत्पादन निगम में अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर अभियंताओं की पदोन्नति 15 अगस्त तक की जाए।