{"_id":"5b3f9a064f1c1bb6248b4ce4","slug":"171530894854-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक दबोचा
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विशेश्वरगंज पुलिस ने प्रधानपुरवा बंजरिया गांव में घर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने दो निर्मित तमंचे व असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने दो से तीन हजार रुपये में तमंचे बेचने की बात स्वीकार की है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के प्रधानपुरवा बंजरिया गांव में असलहा बनाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद ने टीम के साथ गांव निवासी बलिकरन के घर छापा मारा। घर के अंदर अवैध असलहे बनाने का कारखाना चल रहा था। मौके से पुलिस को दो बने हुए बारह बोर के तमंचे बरामद हुए। जबकि पांच से छह बंदूक की नाल, स्प्रिंग, ट्रेगर, पेचकस, प्लास आदि बरामद हुए। बंदूक की तीन बट, एक लोहा गलाने की भट्ठी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बलिकरन लगभग तीन माह से असलहे बनाकर बाजार में बेच रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक लोगों को इन असलहों को दो से तीन हजार रुपये में बेचा करता था। इसका भी खुलासा हुआ है। बरामद असलहों को सीज कर उसे जेल भेजा गया है।