{"_id":"5b2e81004f1c1bf36e8b98d1","slug":"171529774336-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल ने किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल ने किया अनशन
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अनशन शुरू किया। कहा कि समस्याओं को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन प्रशासन व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए एसपी सिटी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांधी पार्क में आयोजित अनशन स्थल पर नेताओं ने कहा कि शंकरगढ़ में बजरंग दल के कार्यालय पर की गई तोड़फोड़ के नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शंकरगढ़ में एक वर्ग के व्यक्ति की दुकान पर दूसरे व्यक्ति को जबरन कब्जा कराया गया। खोजनपुर में वर्ग विशेष के व्यक्ति के कहने पर दूसरे वर्ग के व्यक्ति को दरवाजा नहीं खोलने दिया गया। नाका मुरावन टोला में धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले कई सौ साल पुराने कुंए पर दूसरे वर्ग के लोगों से जबरन कब्जे का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नियावां स्थित धर्म स्थल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
अनशन स्थल पर पहुंचे एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने 15 दिन में सभी विषयों पर ठोस निस्तारण का आश्वासन दिया। एडीएम सिटी ने अनशन कर रहे महेश मिश्र को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। वार्ता में विहिप के संरक्षक राम लाल जायसवाल, मंत्री अभिषेक प्रताप सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, दिनेश गुप्त, प्रमोद गौड़, रोहित गौतम, शंकर निषाद, प्रणब शुक्ला, संजय कन्नौजिया, राजेशनंद, प्रदीप गौड़ सहित अन्य लोग थे।