फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व चकिया गांव के पास मोबाइल व्यवसायी से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

चकिया गांव निवासी विशाल की बंदीपुर बाजार में मोबाइल शॉप की दुकान है। लगभग एक माह पूर्व प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह चकिया गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और असलहे से धमकाकर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस बीच गुरुवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुर बाजार में एक बदमाश मौजूद है और वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पवन राय निवासी मऊ कुत्तूपुर थाना रौनापारा जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पवन ने बताया कि उसने अपने साथी नीरज राय निवासी गोझिया के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। तलाशी में उसके पास से 15 बोर का तमंचा, चोरी की बाइक, एक कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी एसओ ने बताया कि पवन के विरुद्ध अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व मऊ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 16 केस दर्ज हैं। बताया कि पवन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed