फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   साथी की हत्या पर भड़के इंजीनियरों का प्रदर्शन

साथी की हत्या पर भड़के इंजीनियरों का प्रदर्शन

Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
साथी की हत्या पर भड़के इंजीनियरों का प्रदर्शन
रायबरेली। वाराणसी में जल निगम के अवर अभियंता की हत्या से जिले के अवर अभियंताओं में जबरदस्त नाराजगी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के नेतृत्व में सोमवार को जिले के सभी अवर अभियंताओं ने आवाज बुलंद की। अभियंताओं ने जल निगम परिसर में पहले श्रद्धांजलि सभा की। इसके बाद धरना देकर आवाज बुलंद की। शाम चार बजे मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम संजय कुमार खत्री को सौंपा। सभी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जल निगम में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें सभी अवर अभियंताओं ने साथी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, छह जून को वाराणसी में ड्यूटी के दौरान अवर अभियंता सुशील कुमार गुप्ता पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इलाज के दौरान 12 जून को उनकी मौत हो गई थी। सभी ने घटना की निंदा की और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिलेश श्रीवास्तव, संजय पाठक, अवध किशोर, पवन त्रिवेदी ने मृतक साथी के परिवारीजनों को जल निगम की ओर से 25 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की। इसके अलावा मृतक की पत्नी भारती गुप्ता को पेंशन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा का व्यय समेत अन्य मांगें कीं। इस मौके पर रामआशीष यादव, शैलेंद्र प्रकाश, सुनील वर्मा, प्रवीण पांडेय आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed