{"_id":"5b182c114f1c1b6c4d8b5259","slug":"171528310801-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर कटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर कटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। कस्बे से सटे निदूरा गांव के पास संचालित सिंचाई खंड-16 की माइनर की पटरी में बुधवार की सुबह अचानक कटान हो गई। कटान से माइनर का पानी खेतों में जाने लगा। सैकड़ों बीघा खेत पानी में डूब गए।
हालांकि किसी फसल का नुकसान नहीं हुआ। दोपहर तक सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके। कटान को बांधने में विलंब की वजह से ग्रामीणों में रोष रहा। माइनर की पटरी में कटान होने के बाद पानी तेजी से आस-पास के खेतों की ओर जाने लगा। ग्रामीणों ने माइनर में कटान होने की सूचना सिंचाई खंड-16 के अधिकारियों को दी।
ग्रामीणों की मानें तो सुबह सूचना मिलने के बाद भी दोपहर तक सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके थे। इस वजह से कई बीघा खेतों में पानी भर गया। हालांकि अधिकतर खेत खाली होने की वजह से फसलें प्रभावित नहीं हुईं। दोपहर बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम निदूरा गांव माइनर में कटान की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
देर शाम तक किसी तरह से कटान पर काबू पाया गया। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता पंकज गौतम ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। निदूरा गांव के पास कटान होने की वजह का पता नहीं चल सका है। अवर अभियंता से कटान की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।