{"_id":"5ae4a91b4f1c1b330a8b7179","slug":"171524934939-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अफसरों से समिति ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अफसरों से समिति ने मांगा जवाब
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उपसमिति के सभापति राम चंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या-फैजाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए अफसर पूरी मेहनत व लगन से कार्य करें। विकास कार्य पिछड़ने न पाए और आम जनता को इसका समय से लाभ मिल सके अन्यथा वह सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने समय से उपस्थित न रहने पर आधा दर्जन अफसरों और समीक्षा बैठक की बुकलेट में संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर न पाए जाने पर सख्त चेतावनी दी। स्पष्टीकरण तलब कर समिति को अवगत कराने के लिए कहा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रचर डेवलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के छह कार्यों मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी का निर्माण, नवीन राजकीय हाईस्कूल शुजागंज रूदौली, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य, जीआईसी टकसरा मिल्कीपुर का निर्माण, राजकीय पॉलीटेक्निक मिल्कीपुर, 480 क्षमता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुगीशपुर के निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा कर हैंडओवर करने को कहा। ऐग्रो व जल निगम को गर्मी के मद्देनजर नए हैंडपंपों की स्थापना, मरम्मत व रिबोरिंग का कार्य कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपूर्ण परियोजनाओं का पूर्ण करके हस्तगत करने के लिए कहा।
सभापति ने 14.77 करोड़ की लागत से अयोध्या में निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल को जून 18 तक, यात्री विश्राम गृह व सत्संग भवन व यात्री सहायता केंद्र दशरथ भवन के पास, अयोध्या में हनुमानगढ़ी स्थल पर प्रवेश/निकास द्वार पर शेड का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में समिति के सदस्य विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अयोध्या को सांस्कृतिक व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुल्तानपुर सूर्यभान सिंह, बांदा बृजेश प्रजापति, रायबरेली धीरेंद्र बहादुर सिंह, बाराबंकी धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव, एमएलसी अंबेडकरनगर हीरालाल यादव,डीएम डा. अनिल कुमार, डीएम अंबेडकरनगर सुरेश कुमार, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, डीएसटीओ पूनम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समिति ने देखा विकास कार्य, किया दर्शन पूजन
बैठक के बाद सभापति ने समिति सदस्यों के साथ अयोध्या के भूमिगत केबल, महिला चिकित्सालय व अन्य विकास कार्यों का अफसरों के साथ निरीक्षण किया। शीघ्र व गुणवत्तापरक ढ़ंग से योजनाओं को पूरा करने को कहा। इसके बाद समिति के लोगों ने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन किया। श्री राम व संक्रामक रोग चिकित्सालय टेढ़ी बाजार का निरीक्षण किया।