फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   स्कूल से नदारद रहने पर हेडमास्टर व दो शिक्षकों निलंबित

स्कूल से नदारद रहने पर हेडमास्टर व दो शिक्षकों निलंबित

Sun, 25 Feb 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से नदारद रहने पर हेडमास्टर व दो शिक्षकों निलंबित
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसडीएम की जांच को गंभीरता से न लेने पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

सीतापुर। सकरन बीईओ को एसडीएम लहरपुर की जांच हल्के में निपटाना महंगा साबित हुआ। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने दोबारा विद्यालय की जांच कराई। जिसमें प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापक दोषी मिले। यह तीनों न तो नियमित स्कूल आते थे न ही अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

इस पर बीएसए ने इन तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही बीईओ सकरन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम लहरपुर शशांक त्रिपाठी ने सकरन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कल्ली अंबाई का औचक मुआयना किया था। उस समय स्कूल समय से पहले बंद मिला था।
विज्ञापन


गंदगी इस कदर व्याप्त थी जैसे प्रतीत हो रहा था यह लंबे समय से खुला ही नहीं है। इस पर एसडीएम ने डीएम को जांच आख्या सौंपी थी। इसके आधार पर बीईओ सकरन बृजेश त्रिपाठी ने इसे हल्के में निपटाते हुए शिक्षकों को केवल नोटिस देकर मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी डीएम को होने पर उन्होंने गंभीरता से लेते हुए बीएसए व बीईओ को फटकार लगाई। बीईओ सकरन की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिए थे। इसके बाद बीएसए ने दोबारा बीईओ मुख्यालय संजय राय से इस मामले की जांच कराई। जिसमें शिक्षकों की तमाम लापरवाही उजागर हुई।

इस पर बीएसए अजय कुमार ने प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी को विद्यालय में उपस्थित न होना, प्रसाधन टूटा पाया जाना। हैंडपंप व रसोईघर की हालात खराब होना। परीक्षा संबंधी कोई अभिलेख स्कूल में न मिलने के आरोप में निलंबित कर दिया है।


इसी प्रकार सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह व मोहम्मद आरिफ अंसारी को निरीक्षण के समय गैरहाजिर रहना। एमडीएम रजिस्ट्रर अपूर्ण मिला। विभागीय निर्देर्शो की अवहेलना करना। शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर निलंबित कर दिया है। बीईओ बृजेश त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed