फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बूथों पर पहुंचीं 192 पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

बूथों पर पहुंचीं 192 पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचीं 192 पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
बलरामपुर। संसाधनों से लैस होकर 192 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चारों नगर निकायों के अध्यक्ष व 77 सभासद सीटों पर 29 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर की 103 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवपूजन के न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में बस्ता व बैलेट बॉक्स प्रदान किए गए। बरामदे में पोलिंग पार्टियों को बस्ता व बैलेट बॉक्स देने के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। सदर एसडीएम बीएल सरोज, सीओ सिटी नीतेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व एचएन त्रिपाठी आदि ने पोलिंग पार्टियों को बस्ता व बैलेट बॉक्स उपलब्ध कराए। सभी पोलिंग पार्टियों को सरकारी साधनों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदेय स्थलों तक पहुंचाया गया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद उतरौला की 41 पोलिंग पार्टियों को तहसील मुख्यालय से एसडीएम जेपी सिंह व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा की निगरानी में मतदेय स्थलों के लिए सरकारी साधनों से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। नगर पंचायत तुलसीपुर की 28 पोलिंग पार्टियों तथा नगर पंचायत पचपेड़वा की 20 पोलिंग पार्टियों को एसडीएम किशोर गुप्त की निगरानी में सरकारी साधनों से कड़ी सुरक्षा के बीच तहसील मुख्यालय से मतेदय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ-साथ फोर्स की भी व्यवस्था कराई गई है। मतदेय स्थलों पर रात में ठहरने के लिए पोलिंग पार्टियों को सभी बीएलओ को व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियों को समस्त तैयारी करके प्रात: 7.30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराकर सायं पांच बजे तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed