फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेमियादी हड़ताल शुरू करते हुए कहा कि उनका हक लाठी-डंडे के बूते नहीं दबाया जा सकता। वे अपना हक लेकर रहेंगी।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार जिलाध्यक्ष अनुपमा गुप्ता व टांडा ब्लॉक अध्यक्ष सविता सागर ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर कहा कि अपने हक की मांग कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाना अत्यंत अनुचित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार सरकार के विभिन्न अभियानों में प्रमुखता से भागीदारी करती आ रही हैं। इसके बाद भी इनके साथ दमन का रवैया अपनाया जाना कतई उचित नहीं है। अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनके हक को पूरा करने की घोषण नहीं हो जाती, तब तक वे सब पीछे हटने वाली नहीं हैं। तत्काल प्रभाव से मानदेय बढ़ाए जाने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे कम कुछ स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार संघ की महामंत्री रीता वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। महामंत्री ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था, उसको पूरी तरह से लागू करने में विफल रही है। इस मौके पर सुनीता मौर्या, उषा जायसवाल, कौशिल्या सिंह, किरन सिंह व गीता तिवारी आदि मौजूद रहीं। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रदर्शन में नेहा, प्रतिमा, रिया, नीलम, प्रीति व रेखा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अन्य ब्लॉकाें में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर महिला कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed