फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 found corona positive including nine more grp constable, a labour

नौ जीआरपी सिपाही समेत 17 पॉजिटिव, आरपीएफ सिपाही की पत्नी भी संक्रमित

Tue, 02 Jun 2020 12:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
17 found corona positive including nine more grp constable,  a labour
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में सोमवार को चारबाग जीआरपी के नौ सिपाहियों सहित 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वॉय के दोस्तों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें एक दिल्ली से लौटा कृष्णा नगर निवासी प्रवासी भी है।

विज्ञापन


आरपीएफ सिपाही की पत्नी भी पॉजिटिव मिजह है। राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 429 हो गई है जबकि मूल निवासी 306 हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों के आने के बाद जीआरपी में बढ़ा संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी नौ जीआरपी के सिपाही पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि ये सभी अपने गांव जा चुके हैं। अब संबंधित जिलों के सीएमओ को भी स्वास्थ्य विभाग ने सूचना भेजी है। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले आरपीएफ  सिपाही की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि उसका बेटा और बेटी पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अब जीआरपी और आरपीएफ  को मिलाकर पॉजिटिव जवानों की संख्या 28 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने भेजा घर, सिपाही पहुंचे जांच कराने

जीआरपी सिपाहियों के पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ की ओर से क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई थी। इस दौरान जीआरपी प्रशासन ने उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए अवकाश दिया था। सिपाही घर जाने के बजाय रेड क्रॉस सोसायटी भवन स्थित नगरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और खुद सैंपल दिया।

सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें चारबाग स्टेशन में तैनात पांच, जीआरपी लाइन में तैनात तीन और सिटी स्टेशन में तैनात एक जवान शामिल है। संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि सिपाहियों के के गृह जनपद के सीएमओ को जानकारी दे दी है। सिपाही आजमगढ़, हरदोई और बिजनौर के निवासी हैं।

चिनहट में तीन पॉजिटिव
सीएचसी चिनहट के वार्ड ब्वॉय के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में वार्ड ब्वॉय के तीन दोस्त पॉजिटिव मिले। ये अलग-अलग मोहल्ले के हैं।

एक प्रवासी भी संक्रमित
सोमवार को एक प्रवासी भी पॉजिटिव मिला। कृष्णा नगर का युवक सप्ताहभर पहले दिल्ली से लौटा है। हल्का बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब राजधानी में पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 36 हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 291 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। टीम ने 2239 घरों में स्क्रीनिंग की।
 

गोलागंज, न्यू हैदराबाद और रुचिखंड में एक-एक मरीज

गोलागंज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां की एक महिला की केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत के बाद उसके परिवार के लोगों की जांच कराई गई थी। रविवार को इस महिला की बेटी पॉजिटिव आई थी और सोमवार को उसका 70 साल का पति पॉजिटिव पाया गया है। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया।

इसी तरह न्यू हैदराबाद निवासी महिला पॉजिटिव आई है। यह महिला निशातगंज में सब्जी खरीदने जाती थी। माना जा रहा है कि उसे निशातगंज से वायरस ने चपेट में लिया होगा। इसी तरह रुचिखंड निवासी एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed