{"_id":"65795b2c296f6c0e43077243","slug":"167-dsp-transferred-in-uttar-pradesh-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : चुनाव के दृष्टिगत चली तबादला एक्सप्रेस, 168 पीपीएस इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : चुनाव के दृष्टिगत चली तबादला एक्सप्रेस, 168 पीपीएस इधर से उधर
Wed, 13 Dec 2023 08:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Dec 2023 08:40 PM IST
सार
यूपी में बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। बुधवार को 167 डिप्टी एसपी का स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले जिलों में तीन साल से तैनात 168 पीपीएस अधिकारियों का डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात तबादला कर दिया। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक और 167 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। कई जिलों और कमिश्नरेट में तैनात अधिकतर डिप्टी एसपी को हटा दिया गया है। वहीं करीब एक दर्जन पीपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आगामी दो माह के भीतर होने की वजह से तबादला सूची में उनको तैनाती वाले जिले में ही बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन नीरा रावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदुप्रभा सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मुख्यालय में तैनाती दी गयी है। वहीं पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अनूप कुमार सिंह को गाजीपुर, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, सैफुद्दीन बेग को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट, प्रकाश चंद्र अग्रवाल को मेरठ, सुनील कुमार शर्मा को हरदोई, स्वाती चौधरी को यूपीपीसीएल मेरठ, आशुतोष कुमार को मेरठ और रमेश कुमार तिवारी को खीरी भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं महोबा में तैनात उमेश चंद्र, बलरामपुर में तैनात राधा रमण, गाेरखपुर में तैनात रत्नेश सिंह, हरदोई में तैनात विकास कुमार जायसवाल, रायबरेली में तैनात इंद्रपाल सिंह, मुजफ्फरनगर में तैनात शकील अहमद और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात बृज नारायण सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती दी गयी है। इसके अलावा गोरखपुर में तैनात पांच पुलिस उपाधीक्षकों को भी अन्य जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन