फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   165 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर न्यूनतम, 24 घंटे में 165 नए मरीज मिले

Wed, 30 Jun 2021 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Jun 2021 05:01 PM IST
सार

यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। वर्तमान में यह संख्या दो से भी कम हो गई है। मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
165 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार कोशिशों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 2,796 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 80 हजार 720 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06% फीसदी पाई गई। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 78 लाख 44 हजार 27 टेस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 57 हजार 818 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 165 नए मामले आये हैं, जबकि 292 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 1,810 लोग होम आइसोलेशन में हैं। देश के अनेक राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट 'डेल्टा+' से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार का वैरिएंट पहले की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक है। हमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप बिना देर किए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है। ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ चर्चा में कही और अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को त्वरित और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा संकल्पित भाव के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर सब हेल्थ सेंटर की संख्या और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में प्रदेश में 18 हजार से अधिक सब हेल्थ सेंटर संचालित हैं। जुलाई माह में 5,000 नए सब हेल्थ सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया आरम्भ की जायेगी। यह लोगों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में उपयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यवाही तत्काल शुरू कर दी जाए। उसे नियोजित प्रकार से लागू कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक केन्द्र पर स्टाफ रहे।

गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 80 फीसदी भूमि ली जा चुकी है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि के क्रय सहित अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाए। यह सुखद है कि लोग परियोजना के लिए प्रशासन को प्रसन्नता के साथ भूमि उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक 63,362 किसानों से 5,261 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। यह भूमि परियोजना की कुल जरूरत की 80 फीसदी है। शेष 1,221 हेक्टेयर भूमि की खरीद प्राथमिकता के साथ की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि नदियों के जलस्तर की सतत मॉनीटरिंग की जाए। वर्तमान में लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बाराबंकी सहित 06 जिले अतिवृष्टि से प्रभावित हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन टीमों को 24×7 एक्टिव मोड में रखा जाए। बाढ़/अतिवृष्टि से पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो। प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed