फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16.5 lakh fraud in the name of providing land

Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर 16.5 लाख की ठगी

Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
16.5 lakh fraud in the name of providing land
लखनऊ। जमीन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से 16.5 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर कृष्णानगर थाने में शनिवार को दंपती व दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

चारबाग के पानदरीबा रोड निवासी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में परिचित राहुल पाठक ने खुद को भूमि इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा.लि. आलमबाग में सेल्स मैनेजर बताते हुए निवेश पर भारी लाभ का लालच दिया। इसके बाद राहुल ने कंपनी के निदेशक विनय पाठक और उनकी पत्नी रंजना पाठक से मुलाकात कराई। आरोप है कि तीनों ने मोहनलालगंज और सुल्तानपुर रोड स्थित योजनाओं में जमीन दिलाने और पांच वर्ष में निवेश रकम लाभांश सहित लौटाने का भरोसा दिया। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने 20 नवंबर 2016 से 2 फरवरी 2018 के बीच चेक, ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 19 लाख रुपये दे दिए, लेकिन न जमीन का बैनामा हुआ और न ही रकम वापस मिली। आरोपियों ने भुगतान के लिए दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। बाद में केवल 2.50 लाख रुपये लौटाकर बाकी रकम देने से मुकर गए। मामले में कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी के सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर राहुल पाठक, विनय पाठक और रंजना पाठक के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed