फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   164 corona patients treated to negative, send homes in city

लखनऊ के 164 मरीज दे चुके कोरोना को मात, हॉटस्पॉट इलाकों में अब लक्षण पर ही लेंगे नमूने

Thu, 07 May 2020 01:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
164 corona patients treated to negative, send homes in city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में भर्ती मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। अब तक मिले कुल 253 मरीजों में से 170 यहां के मूल निवासी हैं। इनमें से अब तक 164 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिनमें 121 लखनऊ के ही हैं।
विज्ञापन


बाकी बचे 92 मरीजों में से अधिकतर लखनऊ के ही हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एफआई इंस्टीट्यूट समेत दूसरे अस्पतालों में अभी कोई संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है। वहीं, बीबीडी व उर्दू अरबी फारसी विवि में क्वारंटीन लोग घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


सदर सहित कई इलाके हॉटस्पॉट होने के बावजूद यहां सैंपल लेने की संख्या घटा दी गई है। अब यहां लक्षण वाले मरीजों के ही सैंपल लिए जाएंगे। 
Trending Videos

गोमतीनगर में मिला था पहला मरीज

पहला मरीज 11 मार्च को गोमतीनगर में मिला था। बाद में उसके परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव हुए। एक अप्रैल को बड़ी संख्या में जमातियों के पकड़े जाने के बाद मरीज मिलने का सिलसिला तेज हुआ।

15 अप्रैल को 28 और 16 को 23 पॉजिटिव मिलने पर सदर सुर्खियों में आया। फिर इससे सटे इलाके में मरीज मिलने शुरू हुए। अब तक 110 मरीज मिल चुके हैं। सैंपल की बात करें तो अब तक करीब 4200 नमूने लिए गए। इनमें 1000 से ज्यादा सदर के हैं।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों की अब सिर्फ निगरानी

सदर और उससे जुड़े इलाकों के अलावा गोमतीनगर, डालीगंज, मोतीझील, बिरहाना आदि में सप्ताहभर से नए कोरोना मरीज नहीं मिले हैं। ऐसे में इन इलाकों से सैंपल लेना बंद कर दिया गया है। जिन लोगों में लक्षण मिल रहे हैं, सिर्फ उन्हीं के सैंपल लेकर सर्वे टीम लगातार इलाके का निरीक्षण कर रही है।

इन इलाकों पर खास ध्यान
स्वास्थ्य विभाग नक्खास व कैसरबाग पर निगाह रख रहा है। यहां पॉजिटिव से संपर्क वालों के साथ लक्षण वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। नक्खास की भी निगरानी हो रही है। यहां 14 संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह कैसरबाग में 9 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed