{"_id":"f7b3c0899b94dd8b4564247737d299a4","slug":"1625-police-men-get-promotion-and-become-deewan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 1625 सिपाहियों का प्रमोशन, बने दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 1625 सिपाहियों का प्रमोशन, बने दीवान
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने पुलिस महकमे में समयबद्ध प्रोन्नति की व्यवस्था लागू किए जाने के क्रम में 1625 सिपाहियों को मुख्य आरक्षी (दीवान) के पद पर प्रोन्नति दे दी है।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों का कहना है कि सरकार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में समय से तीन प्रमोशन देने की मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है।
इस सिलसिले में अक्टूबर में सशस्त्र पुलिस के जवानों को मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया।
जिसमें आगरा जोन में 196, इलाहाबाद जोन में 197, कानपुर जोन में 175, लखनऊ जोन में 276, मेरठ जोन में 161, वाराणसी जोन में 248, बरेली जोन में 132, गोरखपुर जोन में 160 व अन्य इकाई में 80 यानि कुल 1625 आरक्षी सशस्त्र पुलिस को पदोन्नति देकर मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
प्रमोशन पाये सभी आरक्षी सशस्त्र पुलिस को उनके स्वास्थ्य व सेवा को दृष्टिगत रखते हुए उनके प्रशिक्षण हेतु अलग से निर्देश जारी किये जायेंगे।
सभी पदोन्नति पाये आरक्षी सशस्त्र पुलिसगण, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के पद पर पद ग्रहण की तिथि से दो वर्ष तक परिवीक्षणाधीन रहेंगे।