फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   162 boys and 19 women gave trial

Lucknow News: 162 बालकों और 19 महिलाओं ने दिया ट्राॅयल

Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
162 boys and 19 women gave trial
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) ने तीसरे दिन बुधवार को अंडर-14 के बालकों और सभी वर्ग की महिलाओं का ट्राॅयल कराया गया। गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट एकेडमी में चल रहे ट्राॅयल में 162 बालकों एवं 19 महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बृहस्पतिवार को अंडर-25 एवं रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रॉयल कराया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल देने के लिए रायबरेली के साथ ही प्रतापगढ़ और अमेठी जिले के भी खिलाड़ी पहुंचे, जिन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग, क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। हर किसी के चेहरे पर उत्साह और चयनित होने की उम्मीद नजर आई। यूपीसीए से चयनकर्ता के रूप में आए पूर्व रणजी खिलाड़ी आरिस आलम ने सभी खिलाडिय़ों की प्रतिभा को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

ट्रायल में अंतिम रूप से चयनित खिलाडिय़ों को यूपी टीम में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। आरडीसीए के निदेशक एवं यूपीसीए के उपाध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि तीनों जिलों के खिलाडिय़ों का चयन हो गया है, जिनकी सूची सुरक्षित कर ली गई है। बाद में खिलाडिय़ों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर आशीष त्रिपाठी, नदीम सिद्दीकी, सिविल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed