{"_id":"5ae4a90e4f1c1b05418b6f28","slug":"161524934926-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्चे का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना गांव में चार दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव गांव से कुछ ही दूर स्थित कुएं से पाया गया। शिवम 25 अप्रैल से लापता था। पुलिस गुमशुदगी का केस दर्जकर बच्चे की तलाश कर रही थी। वहीं, परिवारजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाल जयवीर सिंह, उप निरीक्षक शमशाद अली ने शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सहायता से गांव में स्थित तालाब व कुएं पर शिवम की तलाश शुरू की। इस दौरान सिपाही धीरेंद्र कुमार को दसवंत तारा कुएं के पास कुछ बदबू महसूस हुई। इस पर कुएं में जाल डलवाया गया तो उसमें से शिवम का शव निकला। शव मिलते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर विधायक रामचंदर यादव, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ रुदौली अमर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव व पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास खोजबीन भी की, लेकिन कोई तथ्य नहीं जुटा सके। वहीं मृतक के पिता हरिओम ने हत्या की आशंका जताई है। इस आधार पर पुलिस गुमशुदगी के केस को हत्या की धारा में तब्दील कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे की गर्दन पर खरोंच के निशान मिले हैं, लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
ध्यान रहे कि कोतवाली रुदौली के गौहन्ना निवासी हरिओम अपनी पत्नी के साथ दवा लेने फैजाबाद गए थे। देर शाम दवा लेकर हरिओम जब पत्नी के साथ घर लौटे तो उनका आठ वर्षीय पुत्र शिवम मौजूद नहीं था। काफी खोजबीन के बाद जब शिवम का पता नहीं चला तो हरिओम ने उसी रात कोतवाली रुदौली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।