फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 करोड़ से अवध विश्वविद्यालय में बनेगें चार नए भवन

15 करोड़ से अवध विश्वविद्यालय में बनेगें चार नए भवन

Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
15 करोड़ से अवध विश्वविद्यालय में बनेगें चार नए भवन
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में न्यू कैंपस में बजट का अलाटमेंट का कार्य पूरा होने के बाद अब मुख्य भवन के कायाकल्प की तैयारी है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें 7.42 करोड़ से एक व्याख्यान संकुल कक्ष बनाया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन करने के लिए एक अलग बिल्डिंग 4.5 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। इसके अलावा सभी दीक्षांत समारोह के मंच को सीमेंटेड, विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों के लिए संघ भवन का निर्माण किए जाने का प्रारूप बन चुका है। इंजीनियर की ओर से बिल्डिंग का नक्शा व लागत निर्धारित कर दी गई है। साथ ही कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष अपने कैंपस का विस्तार किए जाने का प्रस्ताव पास किया था। न्यू कैंपस के नाम से आईटी परिसर की 35 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बेगम अख्तर संगीत कला केंद्र व एलुमिनाई गेस्ट हाउस बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। सभी का नक्शा व बजट एलाटमेंट के बाद अब विश्वविद्यालय का फोकस अपने मुख्य कैंपस पर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के इंजीनियर आरके सिंह के अनुसार जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दीक्षा भवन के पीछे एक नया व्याख्यान संकुल कक्ष बनाया जाना है। इसकी ड्राइंग बनकर तैयार है। इसमें 12 व्याख्यान कक्ष व 12 ऑफिस बनाए जाने है। व्याख्यान संकुल की बिल्डिंग चार मंजिला होगी। प्रत्येक मंजिल पर तीन-तीन व्याख्यान कक्ष व आफिस रहेंगे। बताया जा रहा है कि पुराने दीक्षा भवन में कक्षों की कमी होने के कारण नया व्याख्यान संकुल कक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। नए कोर्सों के आ जाने के बाद यह स्थिति और भी जटिल होने वाली थी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए एक अलग से भवन बनाने का प्रस्ताव है। यह भवन पार्किंग स्थल पर बनेगा। नीचे गाड़ियों की पार्किंग होगी व ऊपर मूल्यांकन का कार्य होगा। इसका इस्टीमेट 4.5 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा दीक्षांत समारोह स्थल पर बने मंच को सीमेंटेड किए जाने का प्रस्ताव है। यह 60 बाई 30 का होगा। इसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। 21 जून से पहले यह कार्य पूर्ण किया जाना है। हालांकि अभी इसका इस्टीमेट तैयार नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय के समस्त बड़े कार्यक्रम इसी मंच से होंगे। इसके अलावा शिक्षक व कर्मचारियों के लिए केंद्रीय लाइब्रेरी के पीछे संघ भवन बनेगा। इसकी ड्राइंग व इस्टीमेट अभी तैयार नहीं है। तीनों कार्यों पर लगभग पौने तीन करोड़ रुपये के आसपास लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलों से इत्र बनाने के लिए कैंपस में लगेगी मशीन
विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग और सुगंध व सुरस केंद्र कन्नौज के मध्य साइन हुए ओएमयू के तहत विश्वविद्यालय परिसर में फूलों से इत्र बनाने के लिए कैंपस में मशीन लगेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन के पीछे एक नया शेड डालकर मशीन स्थापित की जाएगी। फिलहाल छात्रों के लिए चार लाख रुपये की एक मशीन स्थापित की जाएगी। यह मशीन सुगंध व सुरस केंद्र कन्नौज की ओर से लगाई जाएगी।



विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में व्याख्यान संकुल कक्ष, मूल्यांकन केंद्र, संघ भवन व दीक्षांत समारोह का मंच बनना है। सभी कार्यों की ड्राइंग व इस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। कुछ के इस्टीमेट व ड्राइंग बनाने का कार्य इंजीनियर की ओर से किया जा रहा है। कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही बजट का अलाटमेंट करके कार्य शुरू कराया जाएगा।
- प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed