फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   किर्लोस्कर इलेवन की टीम ने लाइन स्टार को किया पराजित

किर्लोस्कर इलेवन की टीम ने लाइन स्टार को किया पराजित

Sun, 28 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
किर्लोस्कर इलेवन की टीम ने लाइन स्टार को किया पराजित
फैजाबाद। टी-20 टैलेंट सर्च क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राकेशचंद्र कपूर मेमोरियल एफपीएल-6 प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन मैच में किर्लोस्कर इलेवन की टीम ने लाइन स्टार को पराजित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस ग्राउंड में शुरू हुए टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच में लाइन स्टार की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 68 रन पर ही आलऑउट हो गई। लाइन स्टार की ओर से एखलाख ने सर्वाधिक 13 रन व बब्लू ने 10 रन बनाए। किर्लोस्कर इलेवन के गेंदबाज रीतेश ने 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किर्लोस्कर इलेवन की टीम ने 12वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज पीयूष ने चार चौकों की मदद से 17 रन बनाए, वहीं प्रकाश ने एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। लाइन स्टार के गेंदबाज एखलाख ने 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। रीतेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन आईजी जोन विजय प्रकाश ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पांडेय, आयोजक सुप्रीत कपूर, गिरीश पांडेय डिप्पुल, डॉ. संजय तिवारी, महंत रामदास, महंत मनमोहनदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed