फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हम करबो हे मइया छठी के बरतिया

हम करबो हे मइया छठी के बरतिया

Fri, 27 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हम करबो हे मइया छठी के बरतिया
बहराइच। डाला छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को भोर में महिलाओं व पुरुषों ने नदी व सरोवर के तट पर उदीयमान सूर्य को जल का तर्पण कर पुत्रों के दीर्घायु होने व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान सुगनी जो रोइले वियोग से सूरज होय सहाय और हम करबो हे मइया छठी के बरतिया गीत गाते हुए भगवान सूर्य की अर्चना की। जगह-जगह मेले सा माहौल रहा। पूजा-अर्चना के दौरान सभी ने व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

डाला छठ पर्व का उत्साह शहर और ग्रामीण अंचलों में चार दिन से दिख रहा है। गुरुवार की रात जागरण करने के बाद शुक्रवार को भोर होते ही महिलाएं व पुरुष पूजन-अर्चन की सामग्री लेकर पूजित सरोवर व नदी के तट पर पहुंच गए। भगवान सूर्य की आराधना करते हुए जल का तर्पण कर सभी ने पुत्रों के दीर्घायु होने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान सूर्य की आरती की गई। दीप जलाने के बाद गन्ना, सब्जी, फल और ठेकुआ का भोग लगाया गया। शहर के छोटी बेरिया समय माता मंदिर स्थित सरोवर व झिंगहाघाट स्थित सरयू तट पर छठ पर्व के अंतिम दिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। रुपईडीहा संवाददाता के अनुसार हनुमंत सरोवर के तट पर भी भोर होते ही महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। यहां भी परंपरागत तरीके से भगवान सूर्य की उपासना की गई। मोतीपुर संवाददाता ने बताया कि जरही के सरयू तट पर छठ पर्व के अंतिम दिन भगवान सूर्य को जल का तर्पण कर महिलाओं ने व्रत तोड़ा। उर्रा संवाददाता ने बताया कि गेरुआ नदी के तट पर भोर होते ही महिलाएं पूजन-अर्चन की सामग्री के साथ पहुंच गईं। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से भगवान सूर्य की उपासना की। जरवलरोड संवाददाता के मुताबिक रेलवे क्रॉसिंग शिवजीपुरवा मोड़ के निकट स्थित तालाब में ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर गीत और भजन गाए। उधर, अलीनगर मिर्जापुरवा में कुड़वा तालाब पर छठ मइया की पूजा-अर्चना करके महिलाएं मन्नत मांगते दिखीं। सरोवर के तट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को दूध व जल का अर्घ्य देकर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की। तू हूं जइहैं ये भइया पटना शहरिया, लेके अइहा हे भइया बांस के नगेलिया, हम करबो हे मइया छठी के बरतिया और एहो जे तिरिया सभे गुन आगर, सब कुछ मांगे समतुल हे गीत गाते हुए सुख समृद्धि का कामना की। नानपारा में कालीकुंडा सरोवर के तट पर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

इंसेट
विश्राम घाट पर भी रही पूजा की धूम
रिसियामोड़। रिसिया के विश्रामघाट सरयूतट पर भी शुक्रवार को सुबह पूजा की धूम रही। सूर्यनमन गीत के बीच जल का तर्पण देकर अर्घ्य दिया गया। तट पर मेले से माहौल रहा। इस मौके पर महेश अग्रवाल, अजय लाठ, लक्ष्मीनरायन, महेंद्र दोचानिया, प्रेम गोयल, पूरन लाठ, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed