फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आग से पांच मकान राख

आग से पांच मकान राख

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग से पांच मकान राख
तारुन। गुरौली गांव की वनराजा बस्ती मंगलवार रात जलकर राख हो गई। आग में सभी पांचों घर धू-धू कर जल उठे। सभी के आवास छप्परनुमा थे। पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया। लोग पेड़ की छांव में भूखे पेट रह रहे हैं।
विज्ञापन


आग रात 11 बजे रामअजोर वनवासी के घर उठना शुरू हुई। आग की लपटे निकलने के बाद लोगों ने हल्ला मचाया। जब तक लोग पहुंच पाते, तब तक सब कुछ राख हो गया।

आग में रामअंजोर वनवासी, सुधिराम, धनीराम, करिया, लहूरी आदि के घर जल गए। आग के 20 घंटे बाद तक राजस्व विभाग ने पीड़ितों को कोई सहायता नहीं दी है।

अग्निकांड से पीड़ित वनवासियों का गुजारा मजदूरी से होता है। घर में रखा अनाज, कपड़ा, विस्तर, चारपाई, बर्तन आदि सभी सामान जलकर राख हो गए।

ग्राम प्रधान रामअंचल निषाद ने बताया कि घटना की सूचना लेखपाल को दी गई है। तहसीलदार विनीत कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं थी। ग्रामीणों को मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed