फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   160 corporators have been nominated for nagar Nigam in Uttar Pradesh.

यूपी सरकार ने 16 नगर निगमों में नामित किए 160 पार्षद, हर जगह 10-10 लोगों को किया गया नामित

Wed, 04 Mar 2020 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
160 corporators have been nominated for nagar Nigam in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विकास प्राधिकरणों में सदस्यों को नामित करने के एक दिन बाद ही सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के 16 नगर निगमों में 160 लोगों को पार्षद नामित किया है। इनमें तकनीकी कारणों से नव गठित शाहजहांपुर नगर निगम के लिए पार्षदों को नामित नहीं किया गया है। नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग की ओर जारी आदेश के मुताबिक  लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा नगर निगमों में 10-10 लोगों को बतौर पार्षद नामित किया गया है।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि लखनऊ नगर निगम में अनुराग मिश्रा अन्नू, पद्मिनी चौधरी, कैलाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, शिव कुमार यादव, सुभाष शुक्ला, सर्वजीत सिंह, केके जायसवाल व प्रियंक आर्य को पार्षद नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्षदों को नामित किए जाने से नगर निगमों में प्रजातांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसी तरह अन्य नगर निगमों में पार्षद नामित किए गए हैं।

नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में 7 सदस्य नामित

नगर विकास विभाग ने राजधानी स्थित नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में भी सात सदस्य नामित किए हैं। आगरा के मेयर नवीन जैन को केंद्र का चेयरमैन बनाया गया है। काकोरी नगर पंचायत की चेयरमैन असमी खान, बख्शी का तालाब के चेयरमैन अरुण सिंह व ईओ श्रीष मिश्र, एलडीए के उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रमणि त्रिपाठी और नगर पंचायत लोनी की ईओ शालिनी को बतौर सदस्य नामित किया गया है। इन सभी का कार्यकाल एक साल का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed